घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित - पूरी अकीदत और शानो शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूसघर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित - पूरी अकीदत और शानो शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मिला सम्मान और निःशुल्क बस यात्रा का उपहार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 26, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति को सम्मान और सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को रक्षाबंधन उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक प्रदेश की सभी महिलाओं, माताओं और बहनों को एक सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बहनों को रक्षाबंधन पर सम्मानपूर्वक अपने मायके तक पहुंचाने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उनकी यात्रा को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल यात्रा सुविधा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 29 अगस्त 2026 के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश की रोडवेज बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सुविधा होगी। महिलाओं ने इसे रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा दिया गया एक विशेष उपहार बताया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने “मातृशक्ति सम्मान” कार्यक्रम के तहत महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा तथा उपस्थित महिलाओं ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले