जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद आरक्षक अजित सिंह सिदार को किया नमन

शहीद आरक्षक अजित सिंह सिदार के बलिदान को किया याद, शहीद परिवार के साथ थाना प्रभारी ने अर्पित की पुष्पांजलि

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 16, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा। जिला सक्ती के थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कॅंवलाझर (ड) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सेवा करते हुए शहीद हुए स्वर्गीय आरक्षक अजित सिंह सिदार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के आदेशानुसार थाना प्रभारी डभरा राजेश कुमार पटेल शहीद परिवार के साथ शहीद मठ पहुंचे और शहीद जवान के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार पटेल ने राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का गायन कराया इसके बाद भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा उन्होंने शहीद आरक्षक अजित सिंह सिदार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा और सेवा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को देश हमेशा श्रध्दा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा


थाना प्रभारी ने कहा कि हमारे जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश और समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं कर्तव्य निर्वहन के दौरान देश के लिए शहीद होने वाले जवानों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है ऐसे वीर जवानों को वे सैल्यूट करते है और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं शहीद आरक्षक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते समय शहीद परिवार एवं उपस्थित लोगों की आंखों नम हो गई सभी ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद आरक्षक अजित सिंह सिदार को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले