गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

डेंगराही घाट पुल एवं बंगाली बाजार रेल ओवर ब्रिज के कार्यकारी एजेंसी के साथ समीक्षात्मक बैठक

कार्य अनिवार्यत पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई करने एवं इससे संबंधित ठोस कार्ययोजना अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

Review meeting with the executing agency of Dengrahi Ghat Bridge and Bengali Bazaar Rail Over Bridge

अजय कुमार सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में वरीय परियोजना प्रबंधक,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड एवं डेंगराही घाट से खजूरदेवा के बीच बन रहे पुल एवं बंगाली बाजार रेल ओवर ब्रिज के कार्यकारी एजेंसी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।डेंगराही पुल की वर्तमान प्रगति समीक्षा के क्रम में संबंधित वरीय परियोजना अभियंता द्वारा जानकारी दी गई की 46 पाया मे से 07 में कार्य प्रगति पर है,वर्तमान में जल स्तर कम होने के फलस्वरूप 22 पाया के निर्माण हेतु “वेल” का खनन कार्य प्रगति पर है एवं संदर्भित स्थल पर आज से 04 पाया के निर्माण हेतु कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

उक्त वर्णित कार्य में हो रहे विलंब के कारण नाराजगी प्रकट की गई एवं आगामी वर्षा से पूर्व फाउंडेशन का कार्य अनिवार्यत पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई करने एवं इससे संबंधित ठोस कार्ययोजना अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में राजनपुर से घोघसम पंचायत को जोड़ने हेतु प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की गई।वही एक सप्ताह के भीतर अधिष्ठापन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया हैं।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर आलोक राय भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले