जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

कारोबार से सिनेमा तक रज़ा उर रहमान की छलांग

रज़ा उर रहमान ने ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से बदली राहकारोबार छोड़ सिनेमा में रज़ा उर रहमान की धमाकेदार एंट्री

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 11, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग)। कारोबार की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले दिल्ली के युवा कारोबारी रज़ा उर रहमान ने अब सिनेमा की दुनिया में भी कदम रख दिया है। फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से उन्होंने बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू की है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से शुरुआती तौर पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसने रज़ा की इस शुरुआत को और खास बना दिया है।

रज़ा उर रहमान के लिए यह सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि कारोबार से रचनात्मकता की ओर बढ़ने वाला नया सफर है। वह फिल्म के निर्माता बीरेंद्र भगत के विजन और समर्पण की सराहना करते हैं और निर्देशक कमाल चंद्र की सोच को भी फिल्म की अहम ताकत मानते हैं।

फिल्म के कलाकारों में हिमांश कोहली, सोनाली सहगल और दर्शना बनिक के काम की तारीफ करते हुए रज़ा ने पूरी टीम की मेहनत को सराहा है। उनका मानना है कि सिनेमा मनोरंजन के साथ-साथ क्रिएटिविटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और दर्शकों को जोड़ने वाला बड़ा इकोसिस्टम है। ‘आर्यभट्ट का जीरो’ रज़ा के लिए पहली सीढ़ी है और वह आगे भी ऐसी कहानियों व प्रतिभाओं से जुड़ना चाहते हैं, जो दर्शकों के दिल तक पहुंचें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले