जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

ब्लॉक का नोडल अधिकारी बनकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री से ठगी,

10 हजार नकदी, मोबाइल और दो सोने की अंगूठियां लेकर शातिर फरार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 11, 2026

फर्रुखाबाद। जिले के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में एक शातिर ठग ने खुद को ब्लॉक का नोडल अधिकारी बताकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री को अपने झांसे में ले लिया। जांच के नाम पर आरोपी महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में उसका पर्स व दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े जरूरी कागजात रखे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरतल गांव की रहने वाली सुमन श्रीवास्तव बराबिकू गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह बराबिकू जाने के लिए अलीगंज रोड बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और खुद को ब्लॉक का नोडल अधिकारी बताते हुए केंद्र की जांच करने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर सुमन उसकी बाइक पर बैठ गईं। रूटोल गांव के पास पहुंचकर आरोपी ने बाइक रोकी और कहा कि अधिकारी प्रधान के घर नाश्ता कर रहे हैं। इसके बाद उसने चेकिंग का बहाना बनाकर सुमन से उनका पर्स और दोनों सोने की अंगूठियां अपने पास रखवाने के लिए कहा। अपना भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने अपना एक बैग महिला को थमा दिया और उसमें 25 हजार रुपये होने का झांसा दिया। आरोपी के इस विश्वासघात में आकर सुमन ने अपना पर्स और अंगूठियां उसे सौंप दीं। सामान मिलते ही शातिर युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। काफी देर तक जब युवक वापस नहीं लौटा, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज:

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें महिला आरोपी की बाइक पर बैठकर जाती हुई साफ दिखाई दे रही है।

व्हाएप ग्रुप से लीक जानकारी की जांच:

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम सुपरवाइजर अर्चिता द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मंगलवार को सीडीपीओ द्वारा केंद्रों के निरीक्षण की जानकारी साझा की गई थी। पुलिस इस एंगल पर भी गहराई से जांच कर रही है कि निरीक्षण की यह अंदरूनी जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले