जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

पत्नी पर पति को जहर देने और जेवरात लेकर भागने का आरोप पुलिस जांच में जुटी

जहर देने के आरोप के बाद घर से नकदी-जेवर लेकर जाने का भी दावा, पुलिस ने शुरू की जांच

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 11, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के बसा नगला गांव में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और घर से जेवरात व नकदी लेकर चले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

थाना कमालगंज के गांव बसा नगला निवासी गौरव पुत्र रामप्रताप की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और दंपती के तीन बच्चे हैं। गौरव का आरोप है कि बीते 3 अगस्त को उसकी पत्नी ने उसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के कुछ ही देर बाद गौरव की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए, जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से स्थिति में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बची।

पत्नी पर जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप

स्वस्थ होने के बाद गौरव ने 9 अगस्त को कमालगंज थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। गौरव का यह भी आरोप है कि घटना के बाद 8 अगस्त को उसकी पत्नी घर में रखे नकदी और जेवरात लेकर चुपचाप घर से चली गई।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर कमालगंज थानाध्यक्ष राम सहाय सिंह ने बताया कि पुलिस को पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले