जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

परचून के खोखे पर चोरों का धावा, शोर होने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश

खोखे के पीछे का हिस्सा तोड़कर चोरी का प्रयास, पड़ोसी के शोर मचाने पर बाइक छोड़कर फरार हुए तीन बदमाश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 11, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कलौली महबूल्लापुर का है, जहां सोमवार रात चोरों ने एक परचून के खोखे को निशाना बनाया। हालांकि, पड़ोसी की सूझबूझ से चोरों की मंशा नाकाम हो गई और वे अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

कलौली गांव निवासी जैनपाल पुत्र नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ब्रजरानी इंटर कॉलेज के सामने खोखा रखकर परचून के खोखा चलाते हैं। सोमवार की रात चोरों ने खोखे के पीछे का हिस्सा तोड़कर अंदर रखे हजारों रुपये के सामान को समेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पास की दुकान चलाने वाले एक अन्य दुकानदार की नींद खुल गई। खटपट की आवाज सुनकर जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो तीन लोग खोखे से सामान निकाल रहे थे। दुकानदार ने तुरंत शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तीनों बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। जल्दबाजी में चोर अपनी बाइक वहीं छोड़ गए।

पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

पड़ोसी दुकानदार ने घटना की सूचना तुरंत दुकान मालिक जैनपाल को दी। मौके पर पहुंचे जैनपाल ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और बरामद बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दी। पुलिस बाइक को थाने ले आई है।मंगलवार सुबह पीड़ित दुकानदार थाना नवाबगंज पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के लिए चुनौती

वारदात के दौरान चोरों द्वारा बाइक छोड़ जाना पुलिस के लिए जांच का एक बड़ा और अहम सुराग है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में इस घटना के बाद से रोष और चिंता का माहौल है। लोगों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों और बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस बरामद बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले