मुसाफिरखाना नगर पंचायत में होगा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से गूंजेगा नगर - अमित शाह ने आज बिहार के पटना में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव को संबोधित किया - उपराष्ट्रपति ने एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया - नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया - पी. एन. बी पेंशनर्स तृतीय त्रैवार्षिक आल इण्डिया जनरल काउंसिल मीटिंग मे होगा मंथनमुसाफिरखाना नगर पंचायत में होगा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से गूंजेगा नगर - अमित शाह ने आज बिहार के पटना में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव को संबोधित किया - उपराष्ट्रपति ने एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया - नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया - पी. एन. बी पेंशनर्स तृतीय त्रैवार्षिक आल इण्डिया जनरल काउंसिल मीटिंग मे होगा मंथन

राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की

शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि हमें विनम्र रहना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 4, 2025

President attends convocation ceremony of Kumaon University

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 नवंबर, 2025) उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव है। इसलिए, शिक्षा को न केवल छात्रों की बुद्धि और कौशल का विकास करना चाहिए, बल्कि उनके नैतिक शक्ति और चरित्र को भी मजबूत करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि विनम्र रहना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा वंचितों की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि यही सच्चा धर्म है, जो उन्हें खुशी और संतोष देगा।

द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। सरकार निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई नीतिगत पहल कर रही है। ये पहलें युवाओं के लिए अनगिनत अवसर पैदा कर रही हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों को युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि वे इन अवसरों का लाभ उठा सकें।

राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि देश में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान के सही उपयोग के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा।

द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हिमालय अपने जीवनदायिनी संसाधनों के लिए जाना जाता है। इन संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की ज़िम्मेदारी सभी की है। उन्होंने इस बारत पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सजग प्रयास कर रहा है।

राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की कुछ सामाजिक ज़िम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय और छात्रों से आग्रह किया कि वे आस-पास के गांवों का दौरा करें, ग्रामीणों की समस्याओं को देखें और समझें तथा उनके समाधान खोजने के लिए जो कुछ भी संभव हो वह करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले