अवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद - भांजे के तिलक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणनाअवैध शराब पर लगाम कसने को आबकारी विभाग का अभियान, कई दुकानों की जांच - चोरी के माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात पीतल के बर्तन और दो गैस सिलेंडर बरामद - भांजे के तिलक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

अनुपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण जारी करने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, August 6, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने 10 बजकर 20 मिनट पर कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, निर्वाचन, समाज कल्याण कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, ट्रजरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्या0, डूडा कार्या0, मत्स्य विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्या0, मुख्य विकास अधिकारी कार्या0, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्या0, जिला पूर्ति कार्यालय, पीओ पीआरडी कार्यालय का औचक निरीक्षण एवं एवं उपस्थिति रजिस्टर पंजिका की जांच की।

कलेक्ट्रेट कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी, जिला पंचायत में 15 कर्मचारी, निर्वाचन कार्यालय में 02 कर्मचारी, जिला समाज कल्याण विभाग में 01 कर्मचारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 01 कर्मचारी, ट्रजरी में 07 कर्मचारी, जिला पूर्ति कार्यालय में 07 कर्मचारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय में 01 कर्मचारी, डूडा कार्यालय में 02 कर्मचारी, मत्स्य विभाग में 01 कर्मचारी, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में 05 कर्मचारी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 03 कर्मचारी, पीओ पीआरडी कार्यालय में 02 कर्मचारी, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग में 01 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल कार्यालयों में 60 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अपर मुख्य विकास अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा), एई (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा), पीडी डीआरडीए एवं जिला मत्स्य अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले