रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

बीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप

स्टाफ का वेतन काटने की संस्तुति कर की चेतावनी जारी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

पूरनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को विकासखंड पूरनपुर के कई प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2 विद्यालय बंद मिले और कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित और छात्र उपस्थिति कम पाई गई। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बाइफरकेशन सुबह 7:55 बजे बंद मिला। यहां के समस्त स्टाफ का आज का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।वहीं कंपोजिट विद्यालय नगरिया खुर्द कला भी 8:20 बजे बंद पाया गया। यहां भी समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।


प्राथमिक विद्यालय भूड़ा गोरख डिब्बी में निरीक्षण के समय केवल एक शिक्षक उपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों को भविष्य के लिए कठोर चेतावनी जारी की गई है। प्राथमिक विद्यालय मटैया लालपुर में एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। उनका आज का मानदेय काटने की संस्तुति की गई है।कंपोजिट विद्यालय रमनगरा में सभी स्टाफ उपस्थित थे लेकिन छात्र उपस्थिति बहुत कम पाई गई। इस पर सभी स्टाफ को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।प्राथमिक विद्यालय पलिया और प्राथमिक विद्यालय धुरिया पलिया में छात्र नामांकन कम पाया गया। दोनों विद्यालयों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। धुरिया पलिया में बाकी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।


उच्च प्राथमिक विद्यालय धुरिया पलिया में छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति ठीक पाई गई। हालांकि विद्यालय की चहारदीवारी बरसात के कारण गिर गई है। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा की गुणवत्ता और समय से विद्यालय खोलने को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले