बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पीलीभीत जिले का नाम रोशन किया ।

दीक्षांत समारोह में सांसद व कुलपति ने छात्रा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

पूरनपुर। गांव की एक बेटी ने एमएससी होम साइंस (ह्यूमन डेवलपमेंट) फाइनल में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पीलीभीत जिले का नाम रोशन किया है। दीक्षांत समारोह में सांसद व कुलपति ने छात्रा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।


ब्लाक पूरनपुर के गांव विधिपुर निवासी शिक्षक वीरपाल की पुत्री अंजू देवी ने एमएससी होम साइंस (ह्यूमन डेवलपमेंट) पुष्प इंस्टीट्यूट पीलीभीत से वर्ष 2026 में फाइनल में एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लाक पूरनपुर व पीलीभीत जिले का नाम रोशन किया है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए 24 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार व कुलपति केपी सिंह ने छात्रा अंजू देवी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। गांव की बेटी की उपलब्धि पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले