राज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने मॉ गोमती उद्गम स्थल पर किया वृक्षारोपण। - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपणराज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने मॉ गोमती उद्गम स्थल पर किया वृक्षारोपण। - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण

राज्यमंत्री, विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी ने मॉ गोमती उद्गम स्थल पर किया वृक्षारोपण।

एक पेड़ माँ के नाम, वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अन्तर्गत अवश्य करें वृक्षारोपण: बाबूराम पासवान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

पूरनपुर/माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 (एक पेड़ माँ के नाम 2.0) का जनपद में शुभारंभ राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, संजय सिंह गंगवार, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 दलजीत कौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, डीसी मनरेगा, नेकी की दीवार, गोमती ट्रस्ट पदाधिकारी सहित अन्य के द्वारा माँ गोमती उद्गम स्थल से किया गया।

जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, एसएसबी जवानों, स्काउड गाइड एवं छात्र/छात्राओं द्वारा मॉ गोमती उद्गम स्थल के प्रागंण में आम, पीपल, गुलमोहर सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मानव श्रंखला बनाई गई। मॉ गोमती तट पर स्थित जनपद 16 ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 35 करोड पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत देश सभ्यताओं का देश रहा है, भारत अपनी सस्कृति के लिए पहचाना जाता है। हम वृक्षों की देवी-देवताओं के रूप में पूजा करते है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सोनभद्र व पीलीभीत सबसे अधिक वृक्षावरण/वनावरण वाले जिले हैं, हम सबको मिलकर इसे और बेहतर करते हुए महायज्ञ अभियान को जन आंदोलन बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है। ‌ मण्डलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने ग्राम पंचायत रामपुर फकीरे पहुंचकर गोमती नदी के तट पर पौधों का रोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।मण्डलायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत रम्पुरा फकीरे में गोमती नदी तट पर रोपित पौधों की नियमित देखभाल की जाये। उन्होंने कहा कि हम सबको पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए तथा प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए।


वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपने लक्ष्य के अनुरूप वृहद स्तर पर लाभकारी वृक्ष जैसे आम, पीपल, बरगद सहजन, नीम, सागौन जैसे लाभकारी वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने डीएफओ सामाजिक वानिकी को निर्देशित करते हुये कहा कि विभागों से समन्वय स्थापित करते रोपित पौधों की देखभाल नियमित करना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले