रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

माधोटांडा रेलवे फाटक पर चला वाहन चेकिंग अभियान

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी गई जानकारी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, July 10, 2026

पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं ट्रैफिक सीओ आकृति पटेल के पर्यवेक्षण में पूरनपुर नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने किया माधोटांडा रेलवे फाटक के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई।

वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन संबंधी दस्तावेज एवं यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।


ट्रैफिक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग और तेज गति से बचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम मौजूद रही और लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले