रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

प्रधानाध्यापक की लगातार गैरहाजिरी से बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़

शिक्षा के मंदिर के पुजारी ही अनुपस्थित रहे बच्चों के भविष्य का क्या होगा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, July 7, 2026

पूरनपुर। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत राहुल नगर के प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक कई दिनों से लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं, जबकि एक शिक्षामित्र भी बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित बताई जा रही हैं। इससे विद्यालय की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है और बच्चों का भविष्य दांव पर लगता दिखाई दे रहा है।


विद्यालय में मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक कई दिनों से विद्यालय नहीं पहुंचे हैं। वहीं, विद्यालय की शिक्षामित्र भी बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित बताई जा रही हैं। ऐसे में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का पूरा भार सीमित स्टाफ पर आ गया है, जिससे बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है।


ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन यदि जिम्मेदार शिक्षक ही नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो इन प्रयासों का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा? उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।


मामले को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर विजय वीरेंद्र सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक बिना किसी अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित हैं। वहीं शिक्षामित्र शीला देवी की अनुपस्थिति के संबंध में उन्होंने कहा कि यह प्रधानाध्यापक पोर्टल पर पता चल पाएगा।


शिक्षामित्र के अवकाश के बारे में जब प्रधानाचार्य से जानकारी ली गई तो उन्होंने मना कर दिया कि अभी मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, शिक्षामित्र शीला देवी के अवकाश से जुड़े स्पष्ट अभिलेख या अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले