रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

80 वर्षीय वृद्धा की 1000 वर्ग गज जमीन पर कब्जे का प्रयास

भू-माफियाओं पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 16, 2026

पीलीभीत ।पीलीभीत तहसील सदर क्षेत्र के गांव पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल बाहर चुंगी में 80 वर्षीय वृद्ध महिला चरनजीत कौर की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शरद गंगवार, किशन गंगवार, दुष्यन्त गंगवार एवं अबरार नाम के लोग तहसील की एक जांच आख्या का सहारा लेकर 1000 वर्गगज जमीन हड़पना चाहते हैं।

प्रार्थिनी चरनजीत कौर पत्नी स्व. महेन्द्र सिंह छाबड़ा का प्लाट गाटा सं. 120क व 120ख, ग्राम पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल बाहर चुंगी, तहसील व जिला पीलीभीत में है। यह जमीन संक्रमणीय भूमिधर के रूप में उनके व अन्य वादीगण के नाम दर्ज है। गाटा सं. 120 की पूर्वी व उत्तरी मेड़ पर प्रार्थिनी की पक्की दीवारें बनी हुई हैं। पड़ोसी काश्तकारों द्वारा दीवार तोड़ने के प्रयास पर प्रार्थिनी ने सिविल जज जू.डि. कोर्ट नं. 02 पीलीभीत में मूलवाद संख्या 439/2013 दायर किया था। कोर्ट ने 15.10.2019 को स्टे आदेश दिया। 10.05.2022 को हुए स्थलीय कमीशन में पूर्वी व उत्तरी मेड़ पर बनी दीवारें प्रदर्शित हुईं।

02.03.2023 को कोर्ट ने वाद निर्णीत कर प्रतिवादियों के खिलाफ स्थाई निषेधाज्ञा का आदेश पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वादिनी की गाटा सं. 120क व 120ख पर शांतिपूर्ण अध्यासन में कोई व्यवधान न डाला जाए
प्रार्थिनी ने प्रशासन से अपील करते हुए दीवार को तोड़ने/ और जमीन को कब्जा मुक्त करवाने की अपील की हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले