सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

सामाजिक बहुजन चेतना महासम्मेलन बना ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन

आयोजक सतेंद्र मौर्य के नेतृत्व में उमड़ा हजारों लोगों का हुजूम।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 16, 2026

गोकुल प्रसाद मर्य

पीलीभीत: 127 सदर विधानसभा पीलीभीत में आयोजित सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल में नई हलचल पैदा कर दी। सम्मेलन में उमड़े भारी जनसैलाब ने यह संकेत दे दिया कि क्षेत्र में PDA की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। दूर-दराज गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान बचाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।


इस विशाल महासम्मेलन के आयोजक समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य रहे, जिनके नेतृत्व और मेहनत की पूरे कार्यक्रम में जमकर सराहना हुई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सतेंद्र मौर्य का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस महासम्मेलन ने सतेंद्र मौर्य को क्षेत्र में एक मजबूत युवा सामाजिक नेता के रूप में स्थापित किया है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि आज देश को सामाजिक एकता और संविधान की रक्षा के लिए PDA विचारधारा की सबसे अधिक जरूरत है। वहीं विशिष्ट अतिथि युवा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह और जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रूपराम कश्यप ने की जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी ने किया। सम्मेलन में अदील मलिक, कुलदीप सिंह, असलम जावेद, कमलेश परिहार, बलकार सिंह, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, गयासुद्दीन, अमित पाठक, कमलेश पाल, निरंजन गंगवार, विशाल बाल्मीकि, अभिषेक गंगवार, देवनंदन प्रजापति, दानपति वर्मा, राहुल कश्यप, महेश कश्यप, अशोक सैनी, दीपक सैनी, तिलकराम वर्मा, गुरमेल सिंह, इमरान कादरी, राशिद मलिक, रियाज खान, सफरुद्दीन समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन के बाद पूरे जिले में इस आयोजन की चर्चा तेज हो गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले