सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

अवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना

कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, May 15, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पीलीभीत।जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी विद्यालय पर भारी जुर्माना लगाया है। पूरनपुर ब्लॉक के कबीरगंज स्थित शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर केवल कक्षा 10 तक की मान्यता होने के बावजूद अवैध रूप से कक्षा 11 और 12 संचालित करने का आरोप सिद्ध हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कबीरगंज निवासी जदुनाथ सिंह ने आईजीआरएसनहीं (IGRS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्याल्रकाशन अपनी मान्यता की सीमा से बाहर जाकर कक्षाएं चला रहा है। इस शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई।

राजकीय हाईस्कूल मुरैना गौडी के प्रधानाध्यापक द्वारा की गई जांच में पाया गया कि विद्यालय के पास केवल कक्षा 10 तक की ही आधिकारिक मान्यता है।इसके बावजूद विद्यालय परिसर में कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं।

पिछले सत्र (जुलाई 2025) में भी निरीक्षण के दौरान यही अनियमितता पाई गई थी, जिस पर प्रबंधन ने कक्षाएं बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक, राजीव कुमार ने आदेशों के निरंतर उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए।

विद्यालय पर 1 लाख रुपये का अर्थदण्ड (जुर्माना) अधिरोपित किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध जाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई की सूचना जिलाधिकारी पीलीभीत को भेज दी गई है और आईजीआरएस संदर्भ को निस्तारित कर दिया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले