रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

किशोरी शादी की जिद पर अड़ी पानी की टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप

माधोटांडा पुलिस ने हालात को संभाले हुए किशोरी को सकुशल नीचे उतारा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, May 12, 2026

पीलीभीत।थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा इनकार किए जाने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

परिजन काफी देर तक किशोरी को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने हालात संभाले और समझा-बुझाकर किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, “सूचना पर तत्काल थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर किशोरी को सकुशल पानी की टंकी से नीचे उतार लिया गया है। परिजनों की उपस्थिति में उसे थाने लाकर काउंसलिंग की जा रही है। विधिक एवं आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। “घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग टंकी के नीचे जमा होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले