सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

खनन में लगीजेसीबी मशीन और दो डंपर खनन अधिकारी ने जब्त किए

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में मचा हड़कंप ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, May 11, 2026

पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई । खनन अधिकारी सुभाष सिंह ने औचक छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन और दो डंपर जब्त किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी को पूरनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू के अवैध उत्खनन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।


कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन को मौके पर खुदाई करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा अवैध खनन में लगे दो डंपर भी जब्त किए गए। तीनों वाहनों को तत्काल सीज कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में संचालित हो रहा था, जिसके चलते इस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। हालांकि प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


खनन अधिकारी सुभाष सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के नियमों की अनदेखी कर अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले