भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

पीएम सूर्य घर योजना में प्रथम स्थान पर पीवीएस ट्रेडर्स, जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित।

उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ₹1,08,000 तक की सब्सिडी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, March 21, 2026

पीलीभीत।
जनपद पीलीभीत में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पीवीएस ट्रेडर्स को जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सर्वाधिक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाली फर्म के रूप में पीवीएस ट्रेडर्स को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिस पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कंपनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पीवीएस ट्रेडर्स ने पीएम सूर्य घर योजना को सफल बनाने में ग्राउंड लेवल से कार्य करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता के साथ आम जनता तक योजना पहुंचाना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि कंपनी आगे भी इसी प्रकार कार्य करते हुए योजना का विस्तार करे तथा अन्य जनपदों में भी सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे।

जनपद पीलीभीत एवं आसपास के जिलों में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना चुकी पीवीएस ट्रेडर्स वर्तमान समय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत कार्य करने वाली जनपद की अग्रणी एवं प्रथम स्थान प्राप्त फर्म के रूप में उभरकर सामने आई है।
कंपनी पिछले कई वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाले सोलर सिस्टम स्थापित कर उपभोक्ताओं को भरोसेमंद सेवा प्रदान कर रही है तथा सोलर ऊर्जा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कंपनी के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ₹1,08,000 तक की सब्सिडी दिलाई जा रही है, जिससे आम नागरिक कम खर्च में अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं और बिजली बिल से राहत पा रहे हैं।

पीवीएस ट्रेडर्स द्वारा अब तक सैकड़ों घरों, दुकानों, संस्थानों, स्कूल-कॉलेज, राइस मिल, आटा चक्की, प्राइवेट बिल्डिंग, कमर्शियल प्रतिष्ठान, फार्म हाउस तथा बड़े उद्योगों में आधुनिक तकनीक से सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी द्वारा घरेलू, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सभी प्रकार के ऑन-ग्रिड, हाइब्रिड एवं लिथियम बैटरी युक्त सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

कंपनी की प्रमुख विशेषताएं
उच्च गुणवत्ता के उपकरण
हाइब्रिड सिस्टम के साथ बैकअप सुविधा
आधुनिक लिथियम बैटरी तकनीक
कम मेंटेनेंस खर्च
लंबी अवधि की वारंटी
तेज एवं भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट
कंपनी ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में कई उपभोक्ता जीरो इन्वेस्टमेंट योजना के माध्यम से भी सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं, जिसमें आसान किस्तों की सुविधा उपलब्ध है और सोलर लगने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल लगभग समाप्त हो जाता है।

पीवीएस ट्रेडर्स के अनुसार सरकार की पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक सस्ती एवं स्वच्छ बिजली पहुंचाना है, और इसी उद्देश्य के साथ कंपनी पूरे उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं एवं आसपास के जिलों में तेजी से कार्य कर रही है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने आम जनता से अपील की है कि बढ़ते बिजली बिल से बचने तथा सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए समय रहते सोलर सिस्टम अवश्य लगवाएं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले