अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

संक्रामक रोगों से बचाने के लिए सचिव व प्रधान ने गांवों में चलाया अभियान

गांवों में सैनिटाइजिंग, एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, September 13, 2025

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पूरनपुर/ पीलीभीत ।विकासखंड की ग्राम पंचायत भंयपुर एवं टंडेल गांवों में संक्रामक रोगों की रोकथाम – के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंध विशेष अभियान चलाया गया। सचिव सुरेश कुमार वर्मा के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में – सैनिटाइजिंग स्प्रे, एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिंग की गई। लगातार हो रही बरसात से क्षेत्र के ऐसे हालात में मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या तेजी से बढ़ने – लगी है, जिससे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

इसे देखते हुए प्रशासन और ग्राम पंचायतों की ओर से एंटी लारवा स्प्रे और सैनिटाइजिंग का छिड़काव कराया गया। सैनिटाइजिंग स्प्रे के माध्यम से पंचायतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की पहल की जा रही है। वहीं फॉगिंग से गांव-गांव मच्छरों को नियंत्रित करने
का काम किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाया जा सके। सचिव सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पंचायतों में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग दोबारा भी कराई जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले