रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधारेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

नवजात शिशुओं की माताओं को किया गया जागरूक

पीलीभीत /स्वशासी । राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की पहल पर संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में “विश्व स्तनपान सप्ताह” के अवसर पर ब्रैस्ट फीडिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं परिजनों को स्तनपान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

पीलीभीत /स्वशासी । राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की पहल पर संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में “विश्व स्तनपान सप्ताह” के अवसर पर ब्रैस्ट फीडिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के सही तरीकों एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान ने महिलाओं को विभिन्न जागरूकता सामग्रियों के माध्यम से छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने एक्सक्लूसिव ब्रैस्ट फीडिंग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में स्टाफ नर्स अंजली, संदीप कौर एवं अंशु ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन का संचालन सीएमएस डॉ. राजेश, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्तिका अग्रवाल, डॉ. पूजा सिन्धवानी, डॉ. विशिका सिंह एवं डॉ. पायस के महत्वपूर्ण सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करना एवं शिशु के पोषण में उसकी भूमिका को उजागर करना रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले