कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ भगत और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 23, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ भगत और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई।


यह घटना गूढ़ा में चंदापुर मोड़ के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पिता और पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में डंपर (नंबर UP 40 AT 9417) तिलेण्डा स्थित जिलेदार मैरिज लॉन के पास जंगल किनारे लावारिस हालत में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि डंपर लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले