जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तारजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मानवता की मिसाल बने पौआखाली थानाध्यक्ष, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल

लाइन होटल के समीप हाईवे पर हुआ हादसा, सूचना मिलते ही शंखराज कर्ण ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी ठाकुरगंज में कराया भर्ती, परिजनों से किया जा रहा संपर्क

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/पौआखाली। पौआखाली थाना क्षेत्र में शनिवार को मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की एक मिसाल देखने को मिली। लाइन होटल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को लोगों की मदद से पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठाकुरगंज पहुंचाकर भर्ती कराया।

घायल की पहचान जहांगीर (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय लतीफ़, निवासी समेशर, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।

मामले की पुष्टि करते हुए पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि घायल के परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

थानाध्यक्ष की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय समय पर पुलिस की मदद मिलने से घायल को शीघ्र उपचार मिल सका, जो किसी भी आपात स्थिति में बेहद महत्वपूर्ण होता है। क्षेत्रवासियों ने थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और उनकी टीम के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे जनता के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले