स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

बूढ़ी कनकई नदी में डूबा बच्चा : परिजन

मौके पर अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष पहुंचे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 21, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज, पौआखाली । नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या 3 स्थित सिमलबाड़ी निवासी समदानी (पिता- समीरूद्दीन) के बूढ़ी कनकई नदी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से बच्चा लापता है और आशंका है कि वह नदी में बह गया या डूब गया है।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान नदी किनारे बच्चे के कपड़े मिलने से आशंका और गहरा गई है। सूचना मिलते ही पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं ठाकुरगंज अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्चे की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सूचना दे दी गई है। SDRF टीम के पहुंचने के बाद नदी में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है। मौके पर नगर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबुनसर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बुद्धि जीवी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले