जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

घास लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 24, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान उदयवीर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने खेत से जानवरों के लिए घास लेकर घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।


कैसे हुआ हादसा?
थाना राजेपुर के गांव डाबरी निवासी उदयवीर सोमवार को अपने खेत से मवेशियों के लिए घास काटकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह इटावा-बरेली हाईवे पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और परिजनों ने तुरंत एक ऑटो की मदद से घायल उदयवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके तीन बच्चे अंशिका, शिवंशी और कार्तिक तथा पत्नी सरोजिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।


आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एक ऑटो में तोड़फोड़ भी की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख राजेपुर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं अमृतपुर के क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया।
थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले