खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरितखेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित

खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार

प्रेम प्रसंग में युवक की मौत का मामला, मां ने युवती पर लगाए गंभीर आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 24, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव चकरपट्टी में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने गांव की ही एक युवती को अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।


क्या थी घटना
थाना नवाबगंज के गांव चकरपट्टी में ग्रामीण सोमवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गए तो उन्होंने एक युवक को खेत में खड़े एक आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका देखा। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी रामप्रवेश के 21 वर्षीय पुत्र गोविंद के रूप में हुई। गोविन्द को फंदे पर लटका देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी गोविंद के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अभिलेख सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। चचेरे भाई मोहित की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां ने एक युवती को बताया बेटे की मौत का जिम्मेदार
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह लगातार रोते हुए गांव की ही एक युवती को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार बता रही थीं। परिजनों और ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूत्रों के मुताबिक गोविंद का गांव की ही एक युवती से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग को युवक की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करेगी कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह थी।
सबसे बड़ा बेटा था गोविंद
गोविंद अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। उसके छोटे भाई प्रांशु समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां देवी और पिता रामप्रवेश बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।
शाम को पंचालघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे परिजन गोविंद का शव लेकर पंचालघाट पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले