दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा - विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्तावदुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा - विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर दी विदाई, सराहनीय कार्यकाल की प्रशंशा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव

मिडिल स्कूल पौआखाली के सामने नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही, मिट्टी-कचरे के ढेर से छात्रों की बढ़ी परेशानी

खुदाई से निकली मिट्टी विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने छोड़ी गई, आवागमन परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

पौआखाली (किशनगंज)। नगर पंचायत पौआखाली क्षेत्र में बुडको से चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान एजेंसी और संवेदक की कथित लापरवाही सामने आई है। मिडिल स्कूल पौआखाली के सामने नाला खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी एवं कचरे का अवशेष विद्यालय के मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि विद्यालय के सामने मिट्टी और मलबे का ढेर होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, क्योंकि फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

आरोप लगाया कि निर्माण कार्य करा रहे संवेदक की ओर से अब तक मिट्टी हटाने या मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे विद्यालय परिसर के आसपास अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

लोगों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के सामने जमा मिट्टी और मलबे को तत्काल हटवाया जाए तथा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले