राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता - सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि - बुंदेली शेफ सीज़न 3: स्वाद का ताज सजा शाजिदा अमीर के सर, सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां खोलने की इच्छा जाहिर की - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 254 जोड़ो का विवाह - राष्ट्रपति ने मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित कियाराष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता - सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि - बुंदेली शेफ सीज़न 3: स्वाद का ताज सजा शाजिदा अमीर के सर, सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां खोलने की इच्छा जाहिर की - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 254 जोड़ो का विवाह - राष्ट्रपति ने मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया

विकासखंड मैनपुरी परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह मैनपुरी । जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज अचानक विकास खंड मैनपुरी परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेल्टर पंजिका, मास्टर पंजिका, आवागमन पंजिका का अवलोकन करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह

मैनपुरी । जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज अचानक विकास खंड मैनपुरी परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेल्टर पंजिका, मास्टर पंजिका, आवागमन पंजिका का अवलोकन करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पंजिकाओं को अद्यावधिक नहीं किया जा रहा है, वन स्टॉप सेंटर में आने वाली बालिकाओं का विधिवत् रूप से अंकन नहीं किया जा रहा है, कहीं तिथि गलत अंकित है तो कहीं तिथि अंकित नहीं की गई है, वन स्टॉप सेंटर में रुकने वाली बालिकाओं को खाना भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, बेडशीट भी काफी गंदी है, साफ-सफाई का पूरी तरह अभाव है, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित वन स्टॉप केंद्र की प्रभारी कामिनी यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अभिलेख अद्यावधिक रखे जाएं, वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली बालिकाओं को खाना उपलब्ध कराया जाए, बेडशीट की धुलाई के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व तक बालिकाओं को खाना उपलब्ध कराया जाता था लेकिन प्रोबेशन कार्यालय से बजट उपलब्ध न कराने के फलस्वरुप खाना बनना बंद हो चुका है, धनाभाव के कारण बेडशीट की धुलाई, सफाई के कार्य में भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर हेतु उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग किया जाए, बालिकाओं को खाना बनवाकर उपलब्ध कराया जाए साथ ही साफ-सफाई, बेडशीट की धुलाई के लिए बजट मुहैया कराया जाए, वन स्टॉप सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के तहत सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी कामिनी यादव, अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले