पश्चिम बंगाल पुरुलिया (रवि कारवा)
आद्रा टाउन में 1500 छात्रों-शिक्षकों ने लिया हिस्सा, पुलिस ने साइबर अपराध, बाल विवाह, ट्रैफिक सुरक्षा समेत कई सामाजिक मुद्दों पर किया जागरूक

ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को आद्रा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में जिला पुलिस की ओर से जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आद्रा थाना के प्रभारी (आईसी) और रघुनाथपुर के एसडीपीओ मौजूद रहे। करीब 1500 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराध और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों की जानकारी दी। सत्र को दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में साइबर अपराध और दूसरे भाग में सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

niceRunStatus: 1002; hdrForward: 0; shaking: 0.000000; highlight: 0; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:07:13 07:26:29;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 130.2251;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather:Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 39;zeissColor: new_zeiss_nature;
रघुनाथपुर के एसडीपीओ ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों के तरीकों को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने वास्तविक मामलों के उदाहरण देते हुए बताया कि थोड़ी-सी लापरवाही कैसे बड़ी आर्थिक ठगी का कारण बन सकती है। साथ ही साइबर हाइजीन अपनाने, संदिग्ध कॉल या लिंक से बचने, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) का उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
पुरुलिया से रवि कारवा की रिपोर्ट

niceRunStatus: 2; hdrForward: 5; shaking: 0.000000; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:07:13 07:35:36;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (6, 2);aec_lux: 101.89949;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather:Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 44;zeissColor: new_zeiss_nature;
इसके अलावा पुलिस ने मानव तस्करी, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, ईव-टीजिंग, सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने जिला पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान छात्रों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।






