धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

सुपौल में बीएमसी एवं फील्ड मॉनिटरों की संयुक्त बैठक संपन्न

पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन पर हुई विस्तृत चर्चा !

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 29, 2025

Joint meeting of BMC and field monitors concluded in Supaul

सुस्मित मुन्ना संवाददाता सुपौल

सुपौल । जिला अंतर्गत सभी बीएमसी एवं फील्ड मॉनिटरों की संयुक्त बैठक आज जिला प्रतिरक्षण कार्यालय, सदर अस्पताल सुपौल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री बालकृष्ण चौधरी ने की। बैठक में जिला स्तर से यूनिसेफ की एसएमसी श्रीमती अनुपमा चौधरी, WHO के RRT, VCCM श्री विवेकानंद देव, सहित जिले के सभी बीएमसी एवं फील्ड मॉनिटर उपस्थित थे। बैठक में आगामी 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चलने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रणनीति निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सुपौल जिला का प्रदर्शन राज्य में सराहनीय रहा है। इस उपलब्धि के लिए सभी बीएमसी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रयास को आगे भी जारी रखना है। साथ ही UWIN पर ओवरड्यू मामलों के समाधान हेतु प्रखंड स्तर पर एएनएम को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। यूनिसेफ की एसएमसी श्रीमती अनुपमा चौधरी ने कहा कि सभी पार्टनर्स एक टीम की तरह कार्य कर रहे हैं और राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप प्रखंड स्तर पर सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले