गुरुकुल महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन - ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में सुधा डेयरी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, बढ़ती वारदातों से दुकानदारों में दहशत - मिडिल स्कूल पौआखाली के सामने नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही, मिट्टी-कचरे के ढेर से छात्रों की बढ़ी परेशानी - पौआखाली में मेडिकल वेस्ट का अंबार, लोगों में संक्रमण का डर, - सुखानी में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाईगुरुकुल महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन - ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में सुधा डेयरी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, बढ़ती वारदातों से दुकानदारों में दहशत - मिडिल स्कूल पौआखाली के सामने नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही, मिट्टी-कचरे के ढेर से छात्रों की बढ़ी परेशानी - पौआखाली में मेडिकल वेस्ट का अंबार, लोगों में संक्रमण का डर, - सुखानी में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सुखानी में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज। जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में एसएसबी 19वीं वाहिनी और सुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को संदिग्ध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एसएसबी के इंस्पेक्टर द्वारा सुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

आवेदन के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को एसएसबी की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि काकियाभीटा बाजार के समीप दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसबी एवं सुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ एवं विधिसम्मत तलाशी के दौरान उनके पास से तीन छोटे पारदर्शी पैकेटों में रखी गई कुल 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। जांच किट से परीक्षण में पदार्थ के मादक होने की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

आवेदन के मुताबिक, बरामद तीन पैकेटों का वजन क्रमशः 126 ग्राम, 101 ग्राम एवं 99 ग्राम पाया गया। साथ ही आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और नकद 972 रुपये भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद आलम (47 वर्ष) तथा तसवर आलम (28 वर्ष), दोनों निवासी बहादुरगंज थाना क्षेत्र, जिला किशनगंज के रूप में की गई है।

इस मामले में सुखानी थाना में कांड संख्या 40/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21 एवं 29 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ का स्रोत और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले