अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान - गुंडा बदमाशों पर सक्ती पुलिस का शिकंजा - डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम के द्वारा जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहीअपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - गोमती के बढ़ते जलस्तर से फैजुल्लागंज में जलभराव, नाव से क्षेत्र में पहुंचे डीएम और जेसीपी - कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान - गुंडा बदमाशों पर सक्ती पुलिस का शिकंजा - डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम के द्वारा जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक विद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 3, 2026

गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश

प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा। कोटमी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी के एनसीसी कैडेट्स ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया

यह आयोजन 28 छत्तीसगढ़ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण तेवतीय तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी मुकेश कुमार साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया

एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर की साफ – सफाई करने के साथ ही कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली रैली के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घर आसपास के क्षेत्र एवं गाँव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया

कैडेट्स ने संदेश दिया कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ घर, गाँव और देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं जागरुकता का संदेश जन – जन तक पहुंचाया

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले