धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

विभिन्न आयु वर्गों के विजेता हुए सम्मानित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 6, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स
(दयानन्द कुमार) हापुड़/सिंभावली, आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में आयोजित तीन दिवसीय तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पुठिया का विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से अध्यक्ष चौधरी शीतपाल सिंह, प्रबंधक संदीप कुमार तथा प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहिट ने मोमेंटो, पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्वेता पुठिया ने बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खेल-कूद को विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, क्योंकि खेलों से प्रसन्नता के साथ ऊर्जा, उत्साह और नवीनता का संचार होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा सफलता से वंचित रहे खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में जीआईसी शेखपुर खिचड़ा की प्रधानाचार्या शैलजा, जीआईसी लालपुर की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी, पायल चंद्रा और तृप्ता पासी सहित विद्यालय प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक एवं सदस्यों ने विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग के चैंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक और बालिका दोनों वर्गों की चैंपियनशिप पिलखुवा क्षेत्र ने अपने नाम की। अंडर-17 बालिका वर्ग में हापुड़ क्षेत्र चैंपियन बना, जबकि बालक वर्ग की चैंपियनशिप सिंभावली क्षेत्र को मिली। अंडर-19 बालिका वर्ग में हापुड़ क्षेत्र तथा बालक वर्ग में सिंभावली क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप हासिल की।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, निर्णायकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले