नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगितनरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित

बकरी ने दिया दुर्लभ और असामान्य बच्चे को जन्म

कुछ ग्रामीणों ने इसे बजरंगबली और सुग्रीव का स्वरूप मानते हुए आस्था से जोड़ा और पूजा-अर्चना शुरू कर दी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 2, 2025

Goat gives birth to a rare and unusual baby

सुस्मित मुन्ना संवाददाता सुपौल

सुपौल। जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत सोहठा पंचायत, वार्ड संख्या–9 स्थित इंदल ऋषि देव के घर एक बकरी ने एक दुर्लभ व असामान्य बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद गांव में कौतूहल का माहौल बन गया। कुछ ग्रामीणों ने इसे बजरंगबली और सुग्रीव का स्वरूप मानते हुए आस्था से जोड़ा और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। मौके पर धूप, अगरबत्ती जलाई गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हालांकि जनमान्यता के विपरीत विज्ञान इस प्रकार की घटनाओं को आस्था से नहीं, बल्कि जैविक कारणों से जोड़कर देखता है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना भ्रूण के विकास में आई गड़बड़ी या आनुवंशिक उत्परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण हो सकती है, जिसके चलते बच्चे की बनावट सामान्य से भिन्न हो जाती है। बताया जा रहा है कि जन्म के कुछ ही समय बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे लाल कपड़े में ढककर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले