मिशन 2027 को लेकर डॉ. अरविंद गुप्ता ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, जनसंपर्क अभियान शुरू - एसपी आरती सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन - मेले की ड्यूटी में सिपाही की मौत, ब्रेन हेमरेज से चौकी प्रभारी की हालत नाजुक - जिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षणमिशन 2027 को लेकर डॉ. अरविंद गुप्ता ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, जनसंपर्क अभियान शुरू - एसपी आरती सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन - मेले की ड्यूटी में सिपाही की मौत, ब्रेन हेमरेज से चौकी प्रभारी की हालत नाजुक - जिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जनगणना सेल का निरीक्षण किया,

कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 30, 2026

पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जनगणना-2027 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों से संबंधित अभिलेखों, डाटा संकलन, मकानीकरण तथा अन्य तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ संपादित किए जाएं।


उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक स्तर पर गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने जनगणना सेल में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनगणना सेल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले