साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफसाइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ

कंधों पर जनाजा, नदी बनी मजबूरी: वायरल वीडियो ने खोली विकास की हकीकत

पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी जान जोखिम में डालकर करना पड़ता है आवागमन, स्थायी समाधान की मांग तेज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 1, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज,ठाकुरगंज । ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ ग्राम पंचायत अंतर्गत पतिलाभाषा गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में ग्रामीण एक महिला के जनाजे को कंधे पर उठाकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि गांव की एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को नदी के उस पार स्थित कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पुल या सुगम आवागमन की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण वर्षों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार, जनाजे, इलाज, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को नदी पार करने की मजबूरी झेलनी पड़ती है। कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण अथवा सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले