रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर SSB का संकल्प: “नशामुक्त समाज के निर्माण में निभाएंगे सक्रिय भूमिका”

कमांडेंट राज कुमार खलखो ने कहा— स्वस्थ समाज के लिए तंबाकू से दूरी जरूरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 1, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज, ठाकुरगंज, 31 मई 2026। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), ठाकुरगंज में तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट राज कुमार खलखो के निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कमांडेंट ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से तंबाकू से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से तंबाकू निषेध की शपथ ली और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

SSB द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम तंबाकू के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले