जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जाटव समाज के व्यक्ति घर पर हुए जानलेवा हमले का अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान

जुगनू गौतमगाजियाबाद | सुशील कुमार जाटव के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है | गौरतलब है कि गत 22 जून की अर्ध रात्रि के लगभग कल्लूपुरा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

जुगनू गौतम
गाजियाबाद | सुशील कुमार जाटव के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है | गौरतलब है कि गत 22 जून की अर्ध रात्रि के लगभग कल्लूपुरा निवासी सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद के आवास पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला किया था. इस हमले में शामिल लोग मोहल्ला पछादान की तरफ से कल्लूपुरा में घुसे थे.

दो दर्जन से अधिक यह हमलावर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे. हमलावरों ने कई लोगों पर जानलेवा हमला किया. सुशील कुमार इस हमले के दौरान अपने आवास में थे लेकिन वह हमलावरों से बच गए | सीसीटीवी फुटेज सहित वारदात की रिपोर्ट घंटाघर कोतवाली में कई लोगों के नाम के साथ दर्ज की गई लेकिन पुलिस ने इस मामले को ढीला छोड़ते हुए सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी कर मामले को ठंडे बसते मे डाल दिया.

गिरफ्तारी न होने पर इस मामले को लेकर बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस कमिशनर से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. किसी भी तरह की कार्यवाही न होने के बाद सुशील कुमार ने 30 जुलाई को भारत सरकार के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई | शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग के सहायक निदेशक गुलशन कुमार पहाड़िया ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में जानकारी मांगी है पीड़ित के मामले में क्या कार्रवाई की गई, कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यदि पीड़ित को किसी तरह का मुआवजा दिया गया है तो वह कितना है.

आयोग ने 15 दिन के अंदर जिला प्रशासन से जवाब मांगते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 338 के अनुरूप पीड़ित के पक्ष में क्या किया गया है इसकी जानकारी तुरंत आयोग को दी जाए. ज्ञातव्य है कि इस मामले में पुलिस ने काफी ढीला रवैया रखा है और सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों लोगों के दिखाई देने के बावजूद केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया है |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले