गणेश दास महंत जिला ब्यूरो चीफ जिला सक्ती
सक्ती 18 अगस्त 2026 । जिले के दूर दराज क्षेत्रों से अपनी समस्याएं और मांगों लेकर पहुंचे आमजनों को जिला प्रशासन के साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी बात रखने का अवसर मिला मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आमजनों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण से संबंधित कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए प्रेत्यक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
पेंशन से लेकर पंचायत कार्यो के सत्यापन तक पहुंचे आवेदन
जनदर्शन में तहसील बाराद्वार अंतर्गत बस्ती बाराद्वार निवासी श्री शिवदयाल कोशले ने वृध्दावस्था पेंशन पर रोक लग जाने तथा पेंशन का लाभ नहीं मिल पाने की समस्या बताते हुए पेंशन पून: दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया
वही तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरी निवासी श्री रामाश्राय कलार ने ग्राम पंचायत घोघरी जनपद पंचायत मालखरौदा में कराए गए विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया
इसी प्रकार तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार वार्ड क्रमांक 2 निवासी श्री राजकुमार महंत ने बिजली योजना से संबंधित समस्या को लेकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए जनदर्शन में आवेदन सौंपे
हर आवेदन पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की बात सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अपनी छोटी बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र लकड़ा सहित जिले के विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें
हर मंगलवार आयोजित होता है जिला स्तरीय जनदर्शन
उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेत्यक सप्ताह मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी समस्याएं एवं मांगे सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करते हैं जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को संबोधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है






