जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफरजनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफर

जिला स्तरीय सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

District level Monday review meeting concluded

सुस्मित मुन्ना संवाददाता सुपौल
सुपौल :
समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आज जिलाधिकारी श्री सावन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान दाखिल-खारिज, न्यायालय संबंधी लंबित वाद, जिला जनता दरबार, मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, BCLT एवं भूमि संबंधी मामलों, तथा अन्य विभागीय योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा जनहित से जुड़े कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, अपर समाहर्त्ता श्री सच्चिदानंद सुमन, वरीय उप समाहर्त्ता श्रीमती पुष्पा कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री सतीश कुमार रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) श्री विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता सुश्री अंजु कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी BSWAN के माध्यम से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा जुड़े।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले