सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

बाल विवाह उन्मूलन के दिशा में जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त शिवहर ने दिखायी हरी झंडी

"बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन को छीनता है बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बनाता है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

Deputy Development Commissioner Shivhar flagged off the awareness chariot for the eradication of child marriage.

संवाददाता विजय बैठा शिवहर

शिवहर –आज बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन शिवहर की ओर से एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) महोदय द्वारा समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस अभियान का उ‌द्देश्य जिले में बाल श्रम की सामाजिक बुराई के प्रति जन जागरूकता फैलाना है।

उप विकास आयुक्त महोदय ने इस अवसर पर कहा कि “बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन को छीनता है। बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बनाता है। हमे यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो और सभी को समान अवसर मिले।”

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न पंचायतों, बाजारों और विद्यालयों में जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करेगा। इस रथ में ऑडियो जिंगल, पोस्टर, स्लोगन और पचों के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।

उपस्थित-महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी, बिहार गाम विकास परिषद् के सचिव राम चन्द्र राय एवं जिला समन्वयक श्री अनिल कुमार एवं कोमल कुमारी कमलसेन कुमार, प्रकाश कुमार एवं अन्य सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, अभिभावकों से अपील की है कि वे बाल विवाह को बढ़ावा न दें और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले