एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय हत्याकांड में शामिल अपराधियों को सात दिनों के अंदर गिरफ्तार करने की मांग

भाकपा माले पुलिस प्रशासन और सरकार से मांग करती है कि डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार के हत्यारे को सात दिनों के अंदर गिरफ्तार करें

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

Demand to arrest the criminals involved in the murder of data operator Mrityunjay within seven days

अजय कुमार,सहरसा/बिहार

बिहार। बीते दिन गौरबगढ़ा नंदलाली मुख्य मार्ग में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने से घायल सत्तर गांव निवासी डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार की इलाज के दौरान मौत पर भाकपा माले ने गहरा दुःख प्रकट किया और जिला में लगातर बढ़ते गोलीबारी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर पुलिस-प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। माले नेता सह आरवाइए राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम, माले जिला कमिटी सदस्य अशोक कुमार सुमन ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही जिले में गोलीबारी, हत्या व अन्य अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।

बीते दिनों जिले में तीन लोगों क्रमशः आलू व्यापारी गौतम कुमार, सत्तर के मो. अजीम और डाटा ऑपरेट मृत्युंजय कुमार को अपराधियों के द्वारा गोली मार देने से आम लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है। पुलिस का इक़बाल खत्म हो गया है।भाकपा माले पुलिस प्रशासन और सरकार से मांग करती है कि डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार के हत्यारे को सात दिनों के अंदर गिरफ्तार करें।

पीड़ित परिवार को 50लाख रूपया मुआवजा,सरकारी नौकरी और बच्चों को पढ़ाई का व्यवस्था करें और सत्तर के मो. अज़ीम और आलू व्यापारी गोली कांड में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ़्तार करने की मांग की। अगर कारवाई नहीं हुई तो भाकपा माले पुरे जिले में विरोध प्रदर्शन करेगी।माले ने पुलिस अधीक्षक से पुरे जिले में पुलिस गश्ती अभियान तेज करने की भी अपील की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले