एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

भवानीपट्टी डॉ बी.आर अम्बेडकर पाठशाला में पूर्ण तरीके से संविधान दिवस मनाया गया

प्रस्तावना वाचन राष्ट्रीय युवा महासंघ अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला द्वारा द्वारा करवाया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 27, 2025

Constitution Day was celebrated in full swing at Bhavanipatti Dr. B.R. Ambedkar School.

सुस्मित मुन्ना जिला संवाददाता सुपौल त्रिवेणीगंज अनुपलाल महाविद्यालय के विज्ञान भवन में संविधान दिवस की कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर किया गया। जय भीम, जय भारत, जय संविधान के नारों का गुंजायमान ध्वनि के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रस्तावना वाचन राष्ट्रीय युवा महासंघ अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला द्वारा द्वारा करवाया गय।

ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस के संयुक्त सचिव राजेश कुमार(मुखिया जी) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की अपने अध्यक्षीय भाषण में राजेश कुमार ने कहा संविधान पर आज चौतरफा हमला हो रहा है संविधान हमारी सुरक्षा की गारंटी देता है इसलिए इसकी रक्षा हमें करने की जिम्मेवारी उठानी होगी। दुनियां की कोई ताकत संविधान को कमजोर नहीं कर सकता है। बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान हमारी हक अधिकार की ग्रंथ है राष्ट्रीय ग्रंथ है।

कार्यक्रम का मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य शत्रुघ्न चौधरी द्वारा किया गया। शत्रुघ्न चौधरी ने अपने संचालन के माध्यम से संविधान के प्रति लोगों में जन जागरण किया उन्होंने कहा यदि संविधान नहीं बचेगा तो आने वाले समय में आरक्षण सरकारी नौकरी हमारे बच्चों का भविष्य सब अंधकार मय हो जाएगा संविधान से बढ़कर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री भी नहीं हो सकता संविधान में क्षमता समानता का अधिकार देता है राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और आम आदमी के वोट का सामान आधार है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर हरिश्चंद्र मंडल संविधान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज भारतीय संविधान को कमजोर करने की दिशा में पहल चल रही है समय रहते हम बहुजन समाज के लोगों को शक्ति निर्माण कर संघर्ष का मार्ग प्रशस्त करना होगा अन्यथा संविधान के जगह मनुस्मृति लागू हो जाएगा फिर शोषण दमन अत्याचार बहुजन समाज पर होने लगेगा आरक्षण हक अधिकार शून्य घोषित कर दिया जाएंगे इसलिए समय रहते संविधान विरोधी ताकत के खिलाफ बड़ी लड़ाई की आवश्यकता है जिस लड़ाई की शुरुआत ज्योति फूले और बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम, बाबू जगदेव कुशवाहा, पेरियार ललई सिंह यादव आदि ने किया आज पुणे उसे अधूरे मिशन को उनके अधूरे सपनों को तथा समता मूलक समाज के निर्माण के लिए संविधान के रक्षा के लिए हमें त्याग करना होगा संघर्ष को चुनना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने अपने उद्बोधन में कहा सामाजिक परिवर्तन किए बगैर राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है जब तक सांस्कृतिक बदलाव नहीं होगा संविधान के अनुरूप हमारा व्यवहार नहीं होगा हम मानवता इंसानियत को नहीं तवज्जू देंगे हम सफल नहीं हो सकते हैं बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान समर्पित करते हुए कहा था यह अच्छा या बुरा होगा शासन करने पर निर्भर करेगा आज जिन लोगों के हाथ में संविधान है हम आप विचार करिए एक-एक कर तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है अगर आपको अधिकार चाहिए तो वह संवैधानिक अधिकार के प्रति जागृत हो बाबा साहब ने कहा था हमें पूजने की नहीं पढ़ने की आवश्यकता है बाबा साहब ने बहुत त्याग और कठिनाई को सहते हुए संविधान की रचना की।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर प्रदीप प्रकाश, डॉक्टर सुजीत नारायण यादव, प्रोफेसर देवनारायण यादव, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर विद्यानंद यादव, प्रोफेसर अरविंद कुमार राय, युवा समाजसेवी कृष्णा राज, प्रोफेसर विनोद कुमार विमल, नीतू सिंह यादव, अनुराधा कुमारी पासवान, डॉ कल्पना पासवान, ऐआईबीसीएफ के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार, राम लखन भारती, संजय मेहता, रामचंद्र मेहता, पप्पू राम, निजामुद्दीन, मोहम्मद जहांगीर, सदानंद राम, नितेश यादव आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एनएसएस के छात्र-छात्रा रंजीत पासवान, वीरेंद्र राम, विकास सरदार, विजय सरदार, प्रमोद सरदार, डॉक्टर बी.एन पासवान, मनीष यादव, अनिल यादव, आमोद कुमार, मनोज राम, राहुल, राजेंद्र चौपाल, मोहम्मद मिनहाज, आलम निशा, नीतू खुशबू, प्रियांशु, साक्षी, सिमरन, गोयल, राजकुमार यादव, मोहम्मद कमर मुस्तफा, पूनम, ममता कुमारी संतोष चौधरी, पप्पू पासवान, मृत्युंजय कुमार, शंभू कुमार आदि मौजूद रहे कार्यक्रम में संविधान गीत गाकर शिक्षिका ममता कुमारी ने सबकी दिल जीत लिया कार्यक्रम में अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विश्वनाथ सराफ ने किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले