जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन - जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुईजिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन - जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें

पत्रकारों पर भगत के एफआईआर पर सरकार ने कहा- गिरफ्तार नहीं करेंगे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने हमला बोला हुआ है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट में प्रोटेस्ट और एसआईआर को लेकर कई याचिका दायर की गई हैं. जिसमें से चार पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. राहुल गांधी को सु्प्रीम कोर्ट से फटकार से लेकर चुनाव आयोग को नोटिस तक सुनवाई में बहुत कुछ हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने चारों याचिकाओं पर केंद्र, राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग सभी को नोटिस जारी किया है.

राहुल को फटकार, हमें कोई धमका नहीं सकता
राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए थे और याचिका दर्ज की थी. इस याचिका की सुनवाई में सीजेआई सूर्यकांत ने राहुल गांधी को फटकार लगाई है.

सुनवाई में वकील गौरव भाटिया ने कहा कि कोर्ट परिसर में जो हुआ उससे वकील आहत हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिशन को चिट्ठी लिखी है. कोर्ट को धमकाने की कोशिश की गई है. इस पर सीजेआई ने कहा, ‘कोर्ट को कोई धमका नहीं सकता है. लोग बाहर कुछ भी बोलते हैं लेकिन अदालत में आकर उनकी भाषा बदल जाती है.’

वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पुलिस कार्रवाई से महिला पत्रकारों को आई समस्याओं से जुड़ी याचिका रखी. उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों को सुरक्षित माहौल देना चाहिए और इसके लिए एक कमिटी का गठन करना चाहिए. महिला के साथ पुलिस ने उत्पीड़न किया. उसने शिकायत की तो पुलिस ने उसी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है. एसीपी विवेक भगत ने एफआईआर दर्ज करवाई है.

इंदिरा जयसिंह ने कहा कि पपलिस खुद अपने मामले की जांच नहीं कर सकती है. इसके लिए कमिटी बने. वकील की बात सुनने के बाद सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हम इनकी तरफ से दिए गए किसी नाम से सहमत नहीं हैं. हम कह चुके हैं कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, बस वो जांच में सहयोग करे. इसलिए, कोर्ट पहले हमारा जवाब देखे, उसके बाद अगर कमिटी बनानी है तो कोर्ट बनाए.

चुनाव आयोग को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की एसआईआर से जुड़ी याचिका पर चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को चुनौती दी गई है.

ओवैसी की याचिका पर भी नोटिस

असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले