सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटनसोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष नियमित खरीद करने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मण्डी में स्थित धान क्रय केन्द्रों एवं ग्राम रूपपुर कमालू के क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराई। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर टोकन रजिस्टर, वेटिंग रजिस्टर, बोरा रजिस्टर एवं क्रय पंजिका का निरीक्षण किया, साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि कृषकों के धान की मानक के अनुरूप खरीद की जाये। इस दौरान केन्द्र पर की जा रही तौल के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित किसान से बातचीत की।


उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो किसान धान बिक्री हेतु केन्द्र पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न किया जाये और शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि छोटे से छोटे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिया जाये। उन्होंने कहा कि दैनिक लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित की जाये तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराये।


जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम के दृष्टिगत खुले में धान न रहे और जो भी नियमित खरीद की जाये उसका प्रतिदिन उठान सुनिश्चित किया जाये, किसी भी दशा में धान बरसात से गीला न होने पाये।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले