सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटनसोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा । - जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन

विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन

चयनित 457 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

पीलीभीत।जिलाधिकारी के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री के 25 वर्षो के निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जिला सेवायोजन/माडल कैरियर सेंटर, राजकीय आई0टी0आई0 तथा कौशल विकास मिशन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसलपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उकत रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 टेक्निकल एवं नाॅन टेक्निकल प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


इस वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक बीसलपुर विवेक कुमार वर्मा द्वारा किया गया। रोजगार मेले में अध्यक्षता डाॅ0 हेमलता प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।
इस वृहद रोजगार मेले में कुल 25 विभिन्न कम्पनियों के एच0आर0 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 982 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमें से 457 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में विवेक कुमार वर्मा, विधायक बीसलपुर द्वारा रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभागी/ चयनित अभ्यर्थियों एवं नियोजकों का स्वागत करने साथ प्रतिभागी व चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० चन्द्रप्रभा गंगवार ने किया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश चन्द्र के द्वारा रोजगार मेले में मुख्य अतिथि एवं विभिन्न अतिथियों का स्वागत किया। डॉ० हेमलता प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर पीलीभीत द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा जिनका चयन नहीं हुआ उन्हें भविष्य में चयंन के लिए योग्यता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मेले की समस्त व्यवस्थाएं शादमा जबी यंग प्रोफेशनल मॉडल कैरियर सेन्टर, जिला सेवायोजन कार्यालय पीलीभीत एवं रोजगार मेला प्रभारी यशवन्त सिंह वरिष्ठ सहायक, आशीष राणा वरिष्ठ सहायक की देखरेख में हुई। इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीसलपुर के कैरियर काउन्सलर डॉ० महेन्द्र पाल एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले