जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन - जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुईजिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक की - 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी - जिलाधिकारी ने पीलीभीत मण्डी एवं रूपपुर कमालू में स्थित धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण - विधायक बीसलपुर ने वृहद रोजगार मेले का किया उद्घाटन - जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

पाकिस्तान के पेशावर में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, 29 छात्रों और एक शिक्षक की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से 29 छात्रों और एक शिक्षिका की मौत हो गई। इस दुखद घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 15, 2026

पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से कम से कम 29 छात्र और एक शिक्षक की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने दी।

लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) प्रशासन ने शुरुआत में चार मौतों की जानकारी दी थी। बाद में बताया कि अस्पताल में 29 बच्चों के शव लाए गए थे।

40 से ज्यादा बच्चे घायल

इस बीच कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बचाव कर्मियों ने पहले बताया था कि स्कूल की छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे के नीचे फंस गए थे।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान शुरू हो गया है और टीमें मलबे में बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं।

केपी (KP) के सूचना और जनसंपर्क मामलों में गवर्नर की सलाहकार समर हारून बिलौर ने छत गिरने की घटना पर दुख जताया और घायल बच्चों को हर संभव बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले