लखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तारलखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने ‘महिला रोजगार योजना’ के तहत राशि ट्रांसफर, अररिया की 36 हजार दीदियाँ लाभान्वित

ननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूरे बिहार की 10 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹1,000 करोड़ की राशि का अंतरण (Transfer) किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

Chief Minister transfers funds under 'Women Employment Scheme', 36 thousand didis of Araria benefited

प्रिंस कुमार अररिया । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूरे बिहार की 10 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹1,000 करोड़ की राशि का अंतरण (Transfer) किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ कार्यक्रम यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। अररिया जिले से परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभान्वित महिला लाभुकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अररिया ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार, उद्यमिता और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में करने की अपील की।

अररिया में 36 हजार महिलाओं को मिला लाभ इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अररिया ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आज अररिया जिले की 36 हजार महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि महिलाओं को उनके स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा देगी।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि योजना के शुभारंभ से लेकर अबतक अररिया जिले की कुल 5 लाख 15 हजार जीविका दीदी इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। इस पहल से जिले में महिला सशक्तिकरण, वित्तीय स्वतंत्रता और स्व-रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक, अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया सहित संबंधित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले