बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

बाढ़ पीड़ितों से मिले किसान नेता, हर संभव मदद का दिया भरोसा

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचन्दौली। सकलडीहा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है, जिसके कारण दर्जनों ग्राम सभा प्रभावित हैं। वही इन ग्राम सभा में जीवन यापन करने वाले किसानों के सामने जीकोपार्जन की गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। लगातार जल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चन्दौली। सकलडीहा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है, जिसके कारण दर्जनों ग्राम सभा प्रभावित हैं। वही इन ग्राम सभा में जीवन यापन करने वाले किसानों के सामने जीकोपार्जन की गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। लगातार जल जमाव तथा बाढ़ के कारण कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए है। वही खेती भी पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है कई किसान ऐसे हैं जिन्हें टेंट का सहारा लेना पड़ रहा है।

वही इंसान के साथ-साथ जानवर भी अपना जीवन व्यतीत करने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। बाढ़ पीड़ितों की समस्या के बीच शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष किसान नेता पिंटू पाल ने सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा बलुआ, डेरवा, हरधन जुड़ा, विजय का पूरा, गणेश का पूरा, शेरपुर, सरैया, भुसौला, मारूफपुर, नौघरा, टांडा, महाराजपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले।

जहां किसानों से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की गई वहीं कई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से तुरंत फोन के माध्यम से वार्तालाप भी किया गया। इसी दौरान एक परिवार जिसका मकान इस बाढ़ की जद में आकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिससे उक्त दंपति का परिवार रोड के किनारे अपना जीवन बसर कर रहा है। वहीं उक्त दंपति की समस्या का निदान को लेकर संबंधित लेखपाल से चर्चा करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले